boltBREAKING NEWS

मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ दिलाई, रंगोली बनाकर रैली निकाली

मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ दिलाई, रंगोली बनाकर रैली निकाली

सवाईपुर (सांवर वैष्णव) आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बनकाखेड़ा गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान की प्रति जागरूक किया, वहीं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई तथा रंगोली बनाकर भी लोगों को मतदान का महत्व बताया। विद्यार्थी सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,  मतदान मेरा अधिकार, एक वोट से होती हर जीत हार आदि मारे लगाकर लोगों को मतदान की प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह चौहान, उर्मिला पारीक, अनिल ओझा, दयाशंकर खोईवाल, राजेंद्र कुमार मीणा आदि स्टाफ मौजूद रहा।